कटनी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों से पुलिस ने 15 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। चोरी के दो पहिया वाहन...
कटनी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों से पुलिस ने 15 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। चोरी के दो पहिया वाहनों की कीमत 14 लाख रुपए आंकी गई हैं। चोरी के मामले से जुड़ा एक आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही हैै।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गायत्री नगर क्षेत्र में दो युवक मोटर सायकल बेचने का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम गायत्री नगर क्षेत्र पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों युवकों से मोटर सायकल के दस्तावेज मांगे। जिसे दोनों युवक नहीं दिखा पाए। पूछताछ में पता चला कि दोनों मोटर सायकल चोरी की हैं। पूछताछ में दोनों युवकों ने वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने पकड़े गए कुठला थाना अंतर्गत इंदरा नगर निवासी आरोपी राहुल पिता बलदेव चैहान (25 वर्ष) के घर से सात मोटर सायकल और उमरिया जिले के इंदवारा थाना अंतर्गत मुरगुड़ी गांव निवासी आरोपी रामशरण पिता प्रेमलाल कुशवाहा (21 वर्ष) के खेत में बनी बाड़ी से 6 मोटर सायकल बरामद की है। फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश में पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों मंे दबिश दे रही है। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
No comments